1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CBSE CTET Answer Key: सीटीईटी 2022 की आंसर-की जारी, इस तारीख के पहले करें ऑब्जेक्शन

CBSE CTET Answer Key: सीटीईटी 2022 की आंसर-की जारी, इस तारीख के पहले करें ऑब्जेक्शन

 Published : Feb 14, 2023 05:26 pm IST,  Updated : Feb 14, 2023 05:26 pm IST

CBSE CTET Answer Key: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से आज यानी 14 फरवरी 2023 को CBSE CTET की आंसर-की 2022 जारी कर दी गई है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

CBSE CTET Answer Key: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से आज यानी 14 फरवरी 2023 को CBSE CTET  की आंसर-की 2022 जारी कर दी गई है। कैंडिडेट्स को बताया जाता है कि आंसर-की को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो कैंडिडेट्स 8 दिसंबर से 7 फरवरी, 2023 तक आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिसल हुए थे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

जिन कैंडिडेट्स को आंसर- की पर ऑब्जेक्शन रेजद करना है, वे सभी 17 फरवरी, 2023 तक ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं। इसके लिए आपत्ति विंडो लिंक भी आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है।  यदि कोई उम्मीदवार किसी भी उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं है, तो उन्हें वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद प्रश्न का चयन करके आपत्ति उठा सकता है। इसके लिए कैंचडिडेट्स को हर प्रश्न  का 1000 रुपये देना होगा। 

ऐसे करें चैलेंज 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद challenge submission वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • फिर कैंडिडेट्स प्रश्न का चयन करना होगा। 
  • इसके बाद आंसर को चुनना होगा फिर सबमिट करना होगा। 
  • फिर आखिरी में कैंडिडेट्स को शुल्क का भुगतान करना होगा और सबमिट करना होगा। 

ये भी पढ़ें- गदर के 'तारा सिंह' और 'सकीना' की क्या है क्वालिफिकेशन? जानें पूरी डिटेल

UP Board: बोर्ड परीक्षा में नकल के भरोसे बैठे छात्र बदल दो इरादा, अब तुमपर CM योगी की नजर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।