1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. कल खत्म हो रही NCHMCT JEE 2023 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, ऐसे करें आवेदन

कल खत्म हो रही NCHMCT JEE 2023 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, ऐसे करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 26, 2023 11:18 am IST,  Updated : Mar 26, 2023 11:18 am IST

NCHMCT JEE के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल खत्म हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार 27 मार्च तक nchmjee.nta.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

NCHMCT JEE - India TV Hindi
NCHMCT JEE 2023 Image Source : NCHMJEE.NTA.NIC.IN

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 27 मार्च को नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NCHM JEE-2023) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त कर देगी। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट nchmjee.nta.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एनसीएचएम जेईई-2023 परीक्षा 14 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।

उम्मीदवार जो सामान्य (यूआर) और ओबीसी-एनसीएल हैं, उन्हें 1,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा। वहीं, जनरल-ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये है जबकि थर्ड जेंडर, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), या विकलांग लोगों (पीडब्ल्यूडी) के रूप में पंजीकरण कराने वाले आवेदकों के लिए पंजीकरण शुल्क 450 रुपये है।

Click here for the direct link to apply

NCHMCT JEE 2023 application: ऐसे करें अप्लाई 

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nchmjee.nta.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर,“Application for NCHM JEE (2023)” पर क्लिक करें।

इसके बाद रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।

फिर आवेदन पत्र भरें।

इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करें।

भविष्य की जरूरत के लिए उसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन