1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. युवाओं के लिए जरूरी खबर, आज जारी होने वाला है NIFT 2023 का एडमिट कार्ड; ऐसे करें डाउनलोड

युवाओं के लिए जरूरी खबर, आज जारी होने वाला है NIFT 2023 का एडमिट कार्ड; ऐसे करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 15, 2023 02:01 pm IST,  Updated : Jan 15, 2023 02:01 pm IST

NIFT 2023- आज NIFT 2023 का एडमिट कार्ड जारी होने वाला है। इसकी सूचना पहले ही जारी नोटिस में दे दी गई थी। उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

आज जारी होगा NIFT के लिए एडमिट कार्ड- India TV Hindi
आज जारी होगा NIFT के लिए एडमिट कार्ड Image Source : FILE PHOTO

फैशन डिजाइनिंग में NIFT से कोर्स करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी आज, 15 जनवरी को NIFT 2023 एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने इस कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है वे NIFT 2023 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। NIFT 2023 में एडमिशन के लिए फरवरी में एट्रेंस टेस्ट होगा। इसके बाद रिजल्ट मई 2023 में जारी किया जाएगा।

कब होगी परीक्षा और कब जारी होगा रिजल्ट ?

जारी नोटिस के मुताबिक, NIFT UG/PG PROGRAMME, NLEA (UG), B.Des और B.F Tech कार्यक्रमों के लिए NIFT 2023 एंट्रेस टेस्ट 5 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। बता दें कि निफ्ट 2023 का रिजल्ट मई 2023 में जारी किया जाएगा।

NIFT 2023 Admit card: जानिए कैसे डाउनलोड करना है?

सबसे पहले आपआधिकारिक वेबसाइट niftadmissions.in पर जाएं

फिर होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें

अब अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें

इसके बाद आपका NIFT 2023 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लग जाएगा

अब इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट कर रख लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन