1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. NTA UGC NET Admit Card 2020: एनटीए आज जारी कर सकता है UGC NET एडमिट कार्ड, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

NTA UGC NET Admit Card 2020: एनटीए आज जारी कर सकता है UGC NET एडमिट कार्ड, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 04, 2020 11:03 am IST,  Updated : Sep 04, 2020 11:04 am IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज UGC-NET जून सेशन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर सकती है। जो छात्र परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

nta ugc net admit card 2020, steps to download- India TV Hindi
nta ugc net admit card 2020, steps to download Image Source : GOOGLE

UGC NET Admit Card 2020: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज  UGC-NET जून सेशन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर सकती है। जो छात्र परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आपको बता दें कि 16 से 25 सितंबर को यह परीक्षा देशभर में आयोजित की जाएगी। आपको बता दें कि इससे पहले एनटीए एक महीने पहले एडमिट कार्ड जारी कर देता था, लेकिन इस बार 15 दिन पहले ही एडमिटकार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे।

आपको बता दें कि यूजीसी नेट का आयोजन कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए होता है। इस बार यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे कर और दूसरी पाली 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

यूजीसी नेट का पहला पेपर टीचिंग एंड रिसर्च एप्टीट्यूड का होगा। जिसमें 50 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। वहीं, दूसरा पेपर सब्जेक्ट आधारित होता हैा। यानी उम्मीदवार 84 विषयों में ने नेट की परीक्षा दे सकते हैं। यूजीसी नेट का सिलेबस नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से पहले ही जारी किया जा चुका है।

NTA UGC NET एडमिट कार्ड 2020: कैसे डाउनलोड करें

अभ्यर्थियों को को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जहां उनको एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा। जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा और अभ्यर्थियों को वहां अपनी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद उनका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा जिसे डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि, अभी एडमिट कार्ड जारी नहीं हुआ है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

UGC