1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. NVS class 6 Admission: आवेदन में सुधार करने की आज आखिरी तारीख, जल्द करें करेक्शन

NVS class 6 Admission: आवेदन में सुधार करने की आज आखिरी तारीख, जल्द करें करेक्शन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 02, 2023 11:13 am IST,  Updated : Sep 02, 2023 11:13 am IST

NVS class 6 Admission 2023: जवाहर नवोदय विद्यालयों (जेएनवी) में क्लास 6 एंट्रेंस के आवेदन में सुधार के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो को आज यानी 2 सितंबर बंद कर दिया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

NVS class 6 Admission 2023: जवाहर नवोदय विद्यालयों (जेएनवी) में क्लास 6 एंट्रेंस के आवेदन में सुधार के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो को आज यानी 2 सितंबर बंद कर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन में करेक्शन सकरना हो, वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन में सुधार कर लें।  

एनवीएस कक्षा 6 में प्रवेश के लिए दो चरणों में जेएनवीएसटी 2023 की परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा का पहला चरण 4 नवंबर और दूसरा 20 जनवरी को होगा। दोनों दिन परीक्षा सुबह 11.30 बजे से आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक या बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन में करेक्शन कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन 

  • एनवीएस की आधिकारिक साइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध एनवीएस कक्षा 6 प्रवेश 2023 सुधार विंडो लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • फिर आवश्यक परिवर्तन करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आखिरी में पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें। 

डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन