1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CBSE बोर्ड परीक्षा की तारीख के ऐलान से पहले शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणा

CBSE बोर्ड परीक्षा की तारीख के ऐलान से पहले शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 30, 2020 09:01 pm IST,  Updated : Dec 30, 2020 09:01 pm IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने बुधवार को कहा कि माता-पिता और स्कूलों के सुझावों के आधार पर हम बोर्ड परीक्षाओं के बारे में और सीबीएसई परीक्षाओं से संबंधित तारीखों पर 31 दिसंबर को चर्चा करेंगे।

CBSE बोर्ड परीक्षा की तारीख के ऐलान से पहले, शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणा- India TV Hindi
CBSE बोर्ड परीक्षा की तारीख के ऐलान से पहले, शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणा Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने बुधवार को कहा कि माता-पिता और स्कूलों के सुझावों के आधार पर हम बोर्ड परीक्षाओं के बारे में और सीबीएसई परीक्षाओं से संबंधित तारीखों पर 31 दिसंबर को चर्चा करेंगे। हम भविष्य की परीक्षाओं के लिए तारीखों की घोषणा करने की कोशिश करेंगे। शिक्षा मंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अभी हम ऑनलाइन परीक्षा के विकल्प पर विचार नहीं कर रहे हैं। 

कक्षा दसवीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान 31 दिसंबर को होगा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने इससे पहले शनिवार को कहा था कि कक्षा दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान 31 दिसंबर को होगा। उन्होंने ट्वीट किया, '' वर्ष 2021 में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों की परीक्षाएं कब शुरू होंगी, इसकी घोषणा मैं 31 दिसंबर को करूंगा।'' 

इस सप्ताह की शुरुआत में निशंक ने कोविड-19 महामरी की परिस्थितियों के मद्देनजर दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को फरवरी तक आयोजित किए जाने से इंकार किया था। वैसे आम तौर पर प्रायोगिक परीक्षाएं जनवरी में शुरू हो जाती हैं और लिखित परीक्षाएं फरवरी में होती हैं। 

रमेश पोखरियाल निशंक ने गत मंगलवार को कहा था कि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अगले वर्ष फरवरी तक नहीं होंगी और फरवरी के बाद परीक्षाएं कब कराईं जायेंगी, इस पर विचार विमर्श कर जल्द जानकारी दी जायेगी। 

बोर्ड परीक्षा के आयोजन के बारे में डिजिटल माध्यम से शिक्षकों के साथ संवाद करते हुए निशंक ने कहा था कि जनवरी- फरवरी माह तक बोर्ड परीक्षा कराना संभव नहीं होगा। फरवरी के बाद परीक्षाएं कब कराईं जा सकती हैं, इस पर विभिन्न पक्षकार विचार विशर्म करेंगे और आगे सूचना दी जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन