1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UPJEE के लिए रजिस्ट्रेशन आज से फिर हुए शुरू, जानें कैसे करना है आवेदन

UPJEE के लिए रजिस्ट्रेशन आज से फिर हुए शुरू, जानें कैसे करना है आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 13, 2023 05:32 pm IST,  Updated : Jul 13, 2023 05:32 pm IST

UPJEE के लिए रजिस्ट्रेशन आज से दोबारा से शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां पढ़ें...

UPJEE- India TV Hindi
UPJEE 2023 रजिस्ट्रेशन दोबारा से हुए शुरू Image Source : UPJEE

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPJEE 2023) के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।  रजिस्ट्रेशन विंडो 13 जुलाई को 2 दिनों के लिए फिर से खुल गई है। जो उम्मीदवार जेईईसीयूपी के लिए अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कर सके हैं वे तुंरत आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 जुलाई 2023 तक है।

14 जुलाई तक खुले हैं विंडो

आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, “रजिस्ट्रेशन नए उम्मीदवारों के लिए खुला है जो सत्र 2023-24 के लिए दो दिनों यानी 13 से 14 जुलाई तक विभिन्न इंजीनियरिंग और फार्मेसी कोर्सों में डिप्लोमा में एडिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।” पहले कई बार रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ाने के बाद आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 जून, 2023 तक थी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया फरवरी 2023 में शुरू की गई थी।

Direct link to register for JEECUP 2023

JEECUP 2023: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

नए उम्मीदवार जो उत्तर प्रदेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं।

सबसे पहले जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध जेईईसीयूपी 2023 लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद लॉगिन डिटेल डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
फिर एप्लीकेश फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
अंत में पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आवेदन शुल्क के रूप में ₹200/- का भुगतान करना होगा यदि वे एससी/एसटी वर्ग से हैं और यदि वे सामान्य वर्ग या ओबीसी से हैं तो ₹300/- का भुगतान करना होगा। जानकारी दे दें कि यूपीजेईई परीक्षा 26, 27, 28, 30, 31 जुलाई और 1 अगस्त, 2023 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 16 जुलाई, 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगा। जेईईसीयूपी इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जिसके जरिए उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन मिलता है। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन