RPSC ASO भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी (ASO) 2024 भर्ती के लिए आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। एग्जाम शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर RPSC ASO भर्ती परीक्षा तिथि से अवगत हो सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य राजस्थान सरकार के अर्थशास्त्र और सांख्यिकी विभाग(Economics and Statistics Department) में 43 रिक्त पदों को भरना है।
कब है एग्जाम
घोषणा के अनुसार RPSC ASO भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर 2025 को किया गया जाएगा। परीक्षा को एक ही पाली में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित किया जाएगी।
एडमिट कार्ड
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) 12 अक्टूबर 2025 को होने वाली परीक्षा से पहले ASO एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार अपनी आवेदन आईडी और जन्मतिथि के साथ लॉग इन करके इसे rpsc.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, केंद्र, रिपोर्टिंग समय और उम्मीदवार की जानकारी जैसे विवरण दिए होंगे।
उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में एक वैध फोटो पहचान पत्र के साथ एडमिट कार्ड की एक मुद्रित प्रति अवश्य ले जानी चाहिए। अंतिम समय में होने वाली समस्याओं से बचने के लिए एडमिट कार्ड जल्दी डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है।
कैसे कर सकेंगे एडमिट कार्ड को डाउनलोड
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भरना।
- इतना करते ही उम्मीदवारों के सामने एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें।
- आखिर में उम्मीदवार एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट ले लें।