1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. RPSC ने जारी किए सीनियर टीचर ग्रेड 2 एग्जाम के एडमिट कार्ड, इस तारीख को है परीक्षा

RPSC ने जारी किए सीनियर टीचर ग्रेड 2 एग्जाम के एडमिट कार्ड, इस तारीख को है परीक्षा

 Published : Jan 26, 2023 10:32 pm IST,  Updated : Jan 26, 2023 10:32 pm IST

राजस्थान लोक सेवा आयोग(RPSC) की तरफ से सीनियर टीचर ग्रेड 2 की एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड आज यानी 26 जनवरी 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

राजस्थान लोक सेवा आयोग(RPSC) की तरफ से सीनियर टीचर ग्रेड 2 की एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स को बताया जाता है कि एडमिट कार्ड आज  यानी 26 जनवरी 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। सीनियर टीचर जीआर II की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

29 जनवरी को है एग्जाम

इन पदों पर भर्ती के लिए 29 जनवरी एग्जाम होना है, जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए, कैंडिडेट्स को लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। एडमिट कार्ड RPSC की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स  नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके चेक किया जा सकता है। 

ऐसे करें डाउनलोड

  1. सबसे पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद होमपेज पर आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर अगले स्टेप में, लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  4. विवरण जमा करने के बाद, एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. आखिरी में फ्यूचर में उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

इस रिक्रूटमेंट के जरिए विभिन्न विषयों के कुल 9760 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 अप्रैल 2022 से शुरू होकर 14 मई 2022 चली थी। इस भर्ती के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई थी। वहीं अधितम उम्र की सीमा में सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को छूट भी दी गई थी। 

ये भी पढें-

RPSC SI Interview Letter: आरपीएससी ने जारी की राजस्थान एसआई की इंटरव्यू डेट्स, इस तारीख से हो रहे शुरू

क्या होता है EWS रिजर्वेशन? किस-किस को मिलता है यह स्पेशल कोटा ? जानिए सबकुछ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन