1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. RPSC RAS भर्ती परीक्षा का क्या है एग्जाम पैटर्न? 2 फरवरी को है प्रीलिम्स परीक्षा; कल आएगा एडमिट कार्ड

RPSC RAS भर्ती परीक्षा का क्या है एग्जाम पैटर्न? 2 फरवरी को है प्रीलिम्स परीक्षा; कल आएगा एडमिट कार्ड

 Published : Jan 29, 2025 11:50 am IST,  Updated : Jan 29, 2025 11:53 am IST

आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से एडमिट कार्ड को कल जारी किया जाएगा।

RPSC RAS भर्ती परीक्षा का एग्जाम पैटर्न- India TV Hindi
RPSC RAS भर्ती परीक्षा का एग्जाम पैटर्न Image Source : PEXELS

जिन उम्मीदवारों ने आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन किया था और इस परीक्षा में शामिल होंगे उन सभी के लिए एक खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) कल यानी 30 जनवरी को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से RPSC RAS ​​2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। RPSC RAS ​​2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, पंजीकृत उम्मीदवारों को अपना लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

RPSC RAS ​​एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों के नाम, उनके पिता के नाम, रोल नंबर, श्रेणियां, लिंग, जन्म तिथि, परीक्षा कार्यक्रम, केंद्र विवरण और परीक्षा के दिन के लिए निर्देश जैसी जानकारी होती है।

क्या है एग्जाम पैटर्न?

एग्जाम कुल पेपर

सब्जेक्ट्स

मार्क्स टाइम
प्रारंभिक  1 जनरल नॉलेज 200 3 घंटे
मेन 4

जनरल स्टडीज I

जनरल स्टडीज II

जनरल स्टडीज III

जनरल हिंदी एंड जनरल इंग्लिश

200 (प्रत्येक पेपर) 3 घंटे

कैसे कर सकेंगे एडमिट कार्ड को डाउनलोड 

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। ट
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण को दर्ज करना होगा। 
  • इतना करते ही एडमिट कार्ड खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार उसे चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में एक प्रिंट आउट ले लें।

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी को अपने साथ ले जाना न भूलें। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे हॉल टिकट पर दिए गए सभी निर्देशों को पढ़ें।

ये भी पढ़ें- RRB RPF कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तिथियां जारी, देखें यहां पूरा शेड्यूल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन