1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. RRB NTPC UG परीक्षा की तारीखें जारी, देखें पूरा शेड्यूल

RRB NTPC UG परीक्षा की तारीखें जारी, देखें पूरा शेड्यूल

 Published : Apr 14, 2026 01:08 pm IST,  Updated : Apr 14, 2026 01:09 pm IST

RRB NTPC UG परीक्षा की तारीखें जारी कर दी गई हैं। आइए इस खबर के जरिए कंप्लीट शेड्यूल को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

RRB NTPC UG CBT 1 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने RRB NTPC UG परीक्षा 2026 की तारीखें जारी कर दी हैं। एग्जाम शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (रीजनल वेबसाइट) पर परीक्षा की तारीखों से जुड़ा नोटिस देख सकते हैं। परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में किया जाएगा।  

जारी किए गए नोटिस के अनुसार, नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज़ (Graduate Level) (कंप्यूटर आधारित परीक्षा-1) 7, 8, 9 मई और 13, 14, 16 से 21 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी।

कैसे करें नोटिस को चेक

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी एग्जाम शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट (रीजनल) पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने शेड्यूल खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार शेड्यूल को चेक करें और फिर डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

एग्जाम पैटर्न

CBT 1 परीक्षा में 100 सवाल होंगे, जिनमें से 40 सवाल जनरल अवेयरनेस पर, 30 सवाल मैथ और जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग पर होंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। पहला चरण CBT स्क्रीनिंग प्रकृति का होगा और CBT के सवालों का स्तर आम तौर पर पदों के लिए निर्धारित शैक्षिक मानकों के अनुरूप होगा। पहले चरण CBT के नॉर्मलाइज़्ड स्कोर का उपयोग, उम्मीदवारों को उनकी मेरिट के आधार पर दूसरे चरण CBT के लिए शॉर्टलिस्ट करने के लिए किया जाएगा।

परीक्षा शहर का लिंक, परीक्षा की तारीख से 10 दिन पहले सभी RRB की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध होगा। हॉल टिकट, परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी देने वाले लिंक में बताई गई परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले उपलब्ध होंगे।

ये भी पढ़ें- 

MP बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जल्द, इन वेबसाइट्स पर कर सकेंगे चेक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन