1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. MP बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जल्द, इन वेबसाइट्स पर कर सकेंगे चेक

MP बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जल्द, इन वेबसाइट्स पर कर सकेंगे चेक

 Published : Apr 14, 2026 11:17 am IST,  Updated : Apr 14, 2026 11:17 am IST

MP बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि परिणाम जारी होने पर स्टूडेंट्स उसे किन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अभी तक MP बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी नहीं किया है। परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स बेसब्री से कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसी उम्मीद है कि एमपी बोर्ड की ओर से नतीजे जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं। नतीजे घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। MPBSE 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित होने से पहले, रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की जानकारी साझा की जाएगी। 

हालांकि, रिजल्ट को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल्स (जैसे- रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ ) का उपयोग करना होगा। जारी होने पर उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। 

MP बोर्ड रिजल्ट 2026: परिणाम को चेक करने के स्टेप्स 

  • सबसे पहले छात्र-छात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राओं को होमपेज पर एमपी बोर्ड क्लास 10 और 12 के रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राओं को वहां मांगी गई डिटेल्स भरनी होंगी। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राओं के सामने एमपी बोर्ड परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब छात्र-छात्राएं अपने परिणाम को चेक करें और फिर उसे डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में छात्र-छात्राएं एक प्रिंट आउट ले लें। 

किन किन वेबसाइट्स पर सकेंगे रिजल्ट को चेक 

  • mpbse.nic.in
  • mpbse.mponline.gov.in
  • digilocker.gov.in
  • umang.gov.in

MP बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 11 फरवरी से 3 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा हिंदी के पेपर से शुरू हुई और सामाजिक विज्ञान के पेपर के साथ समाप्त हुई। परीक्षाओं का आयोजन एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया था। वहीं, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 7 फरवरी से 3 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा हिंदी के पेपर से शुरू हुई और भूगोल, फसल उत्पादन और बागवानी, स्टिल लाइफ और डिज़ाइन, शरीर रचना विज्ञान, शरीर क्रिया विज्ञान और स्वास्थ्य विषयों के साथ समाप्त हुई।

पिछले कुछ सालों में कब जारी हुआ रिजल्ट

  • 2025 में, नतीजे 6 मई को जारी किए गए थे। 
  • 2023 और 2024 दोनों में नतीजे 24 मई को घोषित किए गए थे। 
  • 2022 में नतीजे 29 अप्रैल को घोषित किए गए थे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन