1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. SEBI ग्रेड A भर्ती फेज I परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

SEBI ग्रेड A भर्ती फेज I परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : Jan 04, 2026 04:17 pm IST,  Updated : Jan 04, 2026 04:17 pm IST

SEBI ग्रेड A भर्ती फेज I परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा 10 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI

सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने SEBI ग्रेड A भर्ती फेज I परीक्षा के लिए  एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने ऑफिसर ग्रेड A (असिस्टेंट मैनेजर) भर्ती के लिए अप्लाई किया है, वे सभी अब ऑफिशियल वेबसाइट sebi.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, SEBI ग्रेड A फेज I परीक्षा 10 जनवरी 2026 को आयोजित की जानी है। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

कैसे करें चेक व डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवार SEBI की ऑफिशियल वेबसाइट sebi.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर मौजूद “वैकेंसी” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद SEBI ग्रेड A एडमिट कार्ड 2025 से संबंधित लिंक ढूंढें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
  • इसके बाद SEBI ग्रेड A फेज I एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • आखिरी में हॉल टिकट डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें।

डायरेक्ट लिंक

बता दें कि एडमिट कार्ड 10 जनवरी तक वेबसाइट पर दिखेगा, इसलिए सलाह दी जाती है कि इसे पहले ही डाउनलोड करके सेव कर लें।

एडमिट कार्ड डिटेल्स 

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट का समय, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा के दिन के लिए जरूरी निर्देश जैसी जरूरी जानकारी होती है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर छपी सभी डिटेल्स को ध्यान से देखना चाहिए। अगर कोई गलती हो, तो उन्हें तुरंत SEBI अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।

एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। इसके बिना, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में घुसने नहीं दिया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें-  

बिहार में हवलदार क्लर्क भर्ती, कल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया; पढ़ें डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन