1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. SSC Exam Date 2023: जेई, जेएचटी और स्टेनो ग्रेड सी एंड डी की एग्जाम डेट्स जारी, जानें पूरा शेड्यूल

SSC Exam Date 2023: जेई, जेएचटी और स्टेनो ग्रेड सी एंड डी की एग्जाम डेट्स जारी, जानें पूरा शेड्यूल

 Published : May 17, 2023 09:54 pm IST,  Updated : May 17, 2023 09:54 pm IST

SSC Exam Date 2023: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से एसएससी परीक्षा 2023 की तारीखें को जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर परीक्षा की तरीखों को चेक कर सकते हैं।

एसएससी परीक्षा 2023 की तारीखें जारी(सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
एसएससी परीक्षा 2023 की तारीखें जारी(सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

SSC Exam Date 2023: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से एसएससी परीक्षा 2023 की तारीखें को जारी कर दिया गया है। आयोग द्वारा जेई, स्टेनो ग्रेड सी एंड डी और जेएचटी परीक्षा के लिए एग्जाम डेट्स को जारी किया गया है। ये जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑफिशियल नोटिस द्वारा जारी की गई है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर परीक्षा की तरीखों को चेक कर सकते हैं। 

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) परीक्षा (पेपर- I), 2023 का आयोजन 9, 10 और 11 अक्टूबर, 2023 को किया जाएगा। वहीं, स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' ' परीक्षा 2023 का आयोजन 12 और 13 अक्टूबर को किया जाएगा। इसके अलावा जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2023 का आयोजन 16 अक्टूबर को किया जाएगा।

ऑफिशियल नोटिस

पहले अप्रैल में की थी तारीखें जारी

बता दें कि इससे पहले आयोग ने अप्रैल 2023 में CHSL, MTS और SI पदों के लिए परीक्षा की तारीखें जारी की थीं। संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर की परीक्षा 2 अगस्त से लेकर 22 अगस्त 2023 तक आयोजित की जाएगी, मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 1 सितंबर से 29 सितंबर 2023 तक आयोजित की जाएगी। वहीं, दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा 2023 का आयोजन 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक किया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ऐसे रेलवे स्टेशन, जिनके रिश्तों पर हैं नाम
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन