1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. TS ICET 2023 के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

TS ICET 2023 के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 22, 2023 04:29 pm IST,  Updated : May 22, 2023 04:29 pm IST

TS ICET 2023: तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (TSCHE) की तरफ से तेलंगाना स्टेट इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS ICET 2023) के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

TS ICET 2023 के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (TSCHE) ने MBA और MCA पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तेलंगाना स्टेट इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS ICET 2023) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट icet.tsche.ac.in पर जारी किया गया है। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होंगे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे। 

आधिकारिक वेबसाइट पर जारी शेड्यूल के मुताबिक इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन  26 मई और 27 मई 2023 को होना है। इस परीक्षा को दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट को सुबह 10 बजे से 12.30 तक आयोजित किया जाएगा। वहीं दूसरी शिफ्ट को दोपहर 2.30 बजे से लेकर साम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड 

ऐसे करें एडमिट कार्ड को डाउनलोड 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स होमपेज पर मौजूद डाउनलोड एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद मांगे गए लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करें और फिर सबमिट करें। 
  • इसके बाद अपने एडमिट कार्ड की जांच करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में कैंडिडेट्स अपने एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट ले लें। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन