1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UGC NET phase 2 Dec 2022 admit card: UGC NET फेज 2 का एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

UGC NET phase 2 Dec 2022 admit card: UGC NET फेज 2 का एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

 Published : Feb 25, 2023 11:22 am IST,  Updated : Feb 25, 2023 11:22 am IST

UGC NET phase 2 December 2022 admit card: UGC NET फेज 2 के एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET phase 2 Dec 2022 admit card- India TV Hindi
UGC NET phase 2 Dec 2022 admit card Image Source : FREEPIK.COM

UGC NET Admit Card: काफी दिनों से उम्मीदवार जिस यूजीसी नेट के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे वह जारी हो गया है। नेशनल टेस्ट एंजेंसी ने यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) दिसंबर 2022 के दूसरे चरण के लिए एडमिट कार्ड जारी दी है। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि एडमिट कार्ड को लेकर सक्रिय लिंक अभी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर नहीं दिख रहा है। लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार एडमिट डाउनलोड कर लें।

पहले चरण की हो चुकी है परीक्षा

बता दें कि यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के पहले चरण की परीक्षा 57 विषयों के लिए 21, 22, 23 और 24 फरवरी को आयोजित की गई थी। पांच विषयों की दूसरी पाली 28 फरवरी, 1 और 2 मार्च को देश भर में आयोजित की जाएगी। विस्तृत कार्यक्रम पहले प्रकाशित किया गया था। दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर लॉग इन करें और इससे संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर लें।

एडमिट कार्ड जारी

NTA ने नोटिस में कहा “उपर्युक्त विषयों में चरण- II की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार इसे वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे उपक्रम के साथ UGC NET दिसंबर 2022 (अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके) के अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें और उसमें निहित निर्देशों का पालन करें।" उम्मीदवार अन्य किसी भी प्रकार की सहायता के लिए, उम्मीदवार यूजीसी से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

Bihar STET admit card 2023: आज जारी होगा बिहार STET का एडमिट कार्ड, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
कभी भी जारी हो सकता है CTET Result, पढ़ लें नया अपडेट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन