1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UP Board Compartment Exam 2020: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए आज से करें आवेदन

UP Board Compartment Exam 2020: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए आज से करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 05, 2020 03:26 pm IST,  Updated : Aug 05, 2020 03:26 pm IST

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपीएमएसपी ने यूपी बोर्ड एग्जाम 2020 (UP Board Exam 2020) के लिए कंपार्टमेंट या इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है।

up board compartment exam 2020- India TV Hindi
up board compartment exam 2020 Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपीएमएसपी ने यूपी बोर्ड एग्जाम 2020 (UP Board Exam 2020) के लिए कंपार्टमेंट या इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। जो छात्र हाई स्कूल या इंटरमीडिएट में कंपार्टमेंट या इंप्रूवमेंट एग्जाम देना चाहते हैं, वे बुधवार 5 अगस्त से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. कंपार्टमेंट या इंप्रूवमेंट एग्जाम के लिए यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर 20 अगस्त रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।

इससे पहले यूपी बोर्ड केवल कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए कंपार्टमेंटल परीक्षा आयोजित करता था। हालांकि, इस वर्ष से यह सुविधा कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए भी बढ़ा दी गई है। पिछले साल, बोर्ड ने पुनर्मूल्यांकन शुल्क को प्रति विषय 100 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया था. यह देश में यूपी बोर्ड की पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया को सबसे महंगा बना दिया है.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन