यूपी बोर्ड के एग्जाम (UP Board Exam 2023) की तैयारी के लिए बोर्ड ने टिप्स जारी कर दिए हैं। जो भी छात्र कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के एग्जाम देने वाले हैं उन्हें आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाने के बाद छात्र एग्जाम (UPMSP UP Board Exam) की तैयारी के लिए जारी की गई स्ट्रेटेजी चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि बोर्ड ने क्लास 10 के लिए जनरल गाइडलाइन, वहीं क्लास 12वीं के लिए मैथ्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी, हिंदी और इंग्लिश जैसे विषयों के लिए टिप्स जारी किए हैं। छात्र वेबसाइट पर जाकर टिप्स देख सकते हैं।
यूपी बोर्ड ने पहले ही 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी कर दी है। जिन छात्रों ने अब तक डेटशीट नहीं डाउनलोड की है वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। डेटशीट के मुताबिक, क्लास 10वीं यूपी बोर्ड की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होगी और 3 मार्च तक चलेगी। वहीं, क्लास 12वीं की परीक्षा 4 मार्च तक होगी।
UP Board Exam Preparation Tips
सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
इसके बाद होमपेज पर मौजूद इंपोर्टेंट टिप्स पर क्लिक करें।
अब आपको एक नए पेज पर रिडायरेक्ट कर दिया जाएगा।
इसके बाद क्लास 10वीं और 12वीं के लिए महत्वपूर्ण सुझाव के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद तैयारी की स्ट्रेटेजी स्क्रीन पर दिख रही होगी।
अंत में इसे चेक कर लें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट जरूर रख लें।
इसे भी पढ़ें-
जारी होने वाला है सीबीएसई बोर्ड एग्जाम का Admit card! यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
यूपी में BA, BSc, BCom वालों को मिलेगा अब अप्रेंटिसशिप का मौका, CM योगी ने की घोषणा
संपादक की पसंद