1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UP Board Exams 2023: यूपी बोर्ड के छात्र ध्यान दें! जारी होने वाला है 10वीं और 12वीं का टाइम टेबल

UP Board Exams 2023: यूपी बोर्ड के छात्र ध्यान दें! जारी होने वाला है 10वीं और 12वीं का टाइम टेबल

 Published : Jan 01, 2023 12:23 pm IST,  Updated : Jan 01, 2023 01:27 pm IST

UPMSP UP Board Exams 2023: उत्तर प्रदेश में कक्षा 10 और कक्षा 12 की फाइनल परीक्षाओं की डेट शीट जल्द ही आने की उम्मीद है। ये टाइम टेबल कब तक आएगी यहां पढ़ें पूरी जानकारी।

यूपी बोर्ड का डेटशीट जल्द जारी होने जा रहा है।- India TV Hindi
यूपी बोर्ड का डेटशीट जल्द जारी होने जा रहा है। Image Source : FILE PHOTO

UP Board 10th, 12th Date Sheet 2023: यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम 2023 के लिए टाइम टेबल जारी कर देगा। छात्रों को बता दें कि बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर टाइम टेबल की घोषणा करेगा। बता दें कि इस साल यूपी की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 58 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। यूपी बोर्ड की फाइनल एग्जाम के लिए रजिस्टर्ड कुल 58,67,329 छात्रों में से कक्षा 10वीं के 31,16,458 और कक्षा 12 के 27,50,871  हैं। बता दें कि मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, संभावना जताई जा रही है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) मध्य फरवरी में बोर्ड परीक्षाएं (UP Board Exam 2023) आयोजित करा सकती है। इससे इतर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि बोर्ड परीक्षाएं समय से कराई जाएं ताकि नया एकेडमिक सेशन अप्रैल से शुरू हो सके।

 

UP Board Exams 2023: ऐसे करना होगा डेटशीट डाउनलोड

यूपी बोर्ड डेट शीट upmsp.edu.in से डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

फिर अपडेट और डाउनलोड सेक्शन में जाएं।

अब 10वीं या 12वीं की डेट शीट के लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

UPMSP ने पहले कक्षा 10 और कक्षा 12 की अंतिम परीक्षाओं के मॉडल प्रश्न पत्र पब्लिश किए थे। छात्र इसे upmsp.edu से डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष यूपीएमएसपी इन परीक्षाओं के लिए बारकोड वाली उत्तर पुस्तिकाओं का उपयोग करेगा, जिसका उद्देश्य अनुचित साधनों की संभावना को कम करना है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि बोर्ड परीक्षाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने स्कूलों से भी संपर्क कर सकते हैं।

बता दें कि अभी हाल ही में cbse बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के टाइम टेबल जारी किए हैं। 15 फरवरी से cbse बोर्ड के छात्रों के एग्जाम शुरू हो जाएंगे।

  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन