1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. लखनऊ जनपद में आज से अगले 3 दिन तक 1626 पदों के लिए होगी पुलिस भर्ती की परीक्षा, नोट कर लीजिए टाइम टेबल; पुलिस ने अभ्यर्थियों से की खास अपील

लखनऊ जनपद में आज से अगले 3 दिन तक 1626 पदों के लिए होगी पुलिस भर्ती की परीक्षा, नोट कर लीजिए टाइम टेबल; पुलिस ने अभ्यर्थियों से की खास अपील

 Reported By: Ruchi Kumar, Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jun 07, 2026 10:45 pm IST,  Updated : Jun 08, 2026 11:49 am IST

Uttar Pradesh Police Constable Exam: लखनऊ में अगले तीन दिन 55 परीक्षा केंद्रों पर 1626 पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती के लिए 1 लाख 35 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पुलिस ने इसको लेकर खास अपील की है।

UP Police Recruitment Exam 2026- India TV Hindi
UP पुलिस में सीधी भर्ती के लिए 8, 9 और 10 जून को परीक्षा होगी। Image Source : PEXELS

UP Police Recruitment Exam 2026: लखनऊ में पुलिस भर्ती बोर्ड के आरक्षी नागरिक पुलिस और अन्य समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए तीन दिवसीय परीक्षा आयोजित कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। जान लें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की तरफ से उत्तर प्रदेश पुलिस में सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षाएं 8, 9 और 10 जून को लखनऊ में आयोजित की जा रही हैं।

आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों का परीक्षा कार्यक्रम

दिनांक प्रथम पाली द्वितीय पाली
08 जून 2026 प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक अपराह्न 3:00 बजे से 5:00 बजे तक
09 जून 2026 प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक अपराह्न 3:00 बजे से 5:00 बजे तक
10 जून 2026 प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक अपराह्न 3:00 बजे से 5:00 बजे तक

अभ्यर्थियों की संख्या और परीक्षा केंद्र

विवरण संख्या
प्रत्येक पाली में अभ्यर्थियों की संख्या 22,656
कुल अभ्यर्थियों की संख्या 1,35,936
परीक्षा केंद्रों की संख्या 55

परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल का संख्यात्मक विवरण

पुलिस बल/अधिकारी संख्या
निरीक्षक (Inspector) 55
उपनिरीक्षक (SI) 255
मुख्य आरक्षी (Head Constable) 300
आरक्षी (Constable) 600
महिला आरक्षी (Constable) 300
जनपद कंट्रोल रूम – ACP 1
जनपद कंट्रोल रूम – SI 1
जनपद कंट्रोल रूम – Constable 4
सेक्टर मजिस्ट्रेट हमराही 110
कुल पुलिस बल 1,626

पुलिस व्यवस्था और सुरक्षा योजना

  • परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए हर केंद्र पर नोडल पुलिस अधिकारी, केंद्र प्रभारी पुलिस और कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
  • जिले के कंट्रोल रूम में 1 सहायक पुलिस आयुक्त, 1 निरीक्षक/उप निरीक्षक और 4 आरक्षियों की ड्यूटी लगाई गई है।
  • परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग और फिस्किंग के लिए हर 240 अभ्यर्थियों पर 1 उप निरीक्षण, 1 हे कॉन्स्टेबल, 2 कॉन्स्टेबल, 1 महिला सिपाही और 1 एलआईयू कर्मी तैनात रहेगा।
  • थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त पर रहकर परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।

लखनऊ पुलिस की अपील

लखनऊ पुलिस परीक्षा की गोपनीयता, निष्पक्षता और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सजग है। सभी अभ्यर्थियों से अपील है कि वे समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, नियमों का पालन करें और किसी भ्रामक सूचना या अफवाहों पर ध्यान न दें।

ये भी पढ़ें- यूपी में फिर चली IPS की 'तबदला एक्सप्रेस', जानें किस अधिकारी को कहां मिली तैनाती?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन