JEECUP 2023: यूपीजेईई के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (JEECUP) की तरफ से आज यानी 16 जुलाई को उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) या यूपीजेईई 2023 के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे। कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
जारी शेड्यूल के मुताबिक प्रवेश परीक्षा 26, 27, 28, 30, 31 जुलाई और 1 अगस्त 2023 को निर्धारित है। बता दें कि हाल ही में, UPJEE 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो को नए उम्मीदवारों के लिए फिर से खोला गया था और जो 14 जुलाई को बंद की गई थी। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकता है।
कैसे कर सकेंगे एडमिट डाउनलोड
आपको जानकारी के लिए बता दें कि यूपीजेईई (पॉलिटेक्निक) उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक राज्य स्तरीय परीक्षा है।
ये भी पढ़ें: CUET PG Answer Key 2023: आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने की आज लास्ट डेट, जल्द करें ऑब्जेक्शन
आज जारी हो सकते हैं JoSAA काउंसलिंग के चौथे चरण के रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
संपादक की पसंद