1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. 2 लाख 98 हजार से ज्यादा छात्रों ने छोड़ी यूपी बोर्ड की तीसरे दिन की परीक्षा, 3 परीक्षार्थी नकल करते हुए भी पकड़े गए

2 लाख 98 हजार से ज्यादा छात्रों ने छोड़ी यूपी बोर्ड की तीसरे दिन की परीक्षा, 3 परीक्षार्थी नकल करते हुए भी पकड़े गए

 Published : Feb 20, 2026 10:30 pm IST,  Updated : Feb 20, 2026 10:48 pm IST

उत्तर प्रदेश में जारी बोर्ड परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन 2 लाख 98 हजार से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा छोड़ी है। इसके साथ ही 3 परीक्षार्थी नकल करते हुए भी पकड़े गए हैं।

up board exam- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाएं जारी हैं। लाखों की संख्या में स्टूडेंट्स इस परीक्षा में भाग ले रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार 20 फरवरी को यूपी बोर्ड के तीसरे दिन की परीक्षा में 02 लाख 98 हजार 959 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर के इस बारे में जानकारी दी है। आइए जानते हैं कि यूपी बोर्ड परीक्षा के बारे में और क्या अपडेट सामने आए हैं।

कितने छात्रों ने छोड़ दी परीक्षा?

जानकारी के मुताबिक, यूपी बोर्ड की परीक्षा की तीसरे दिन पहली पाली में सुबह 8:00 बजे से 11:45 बजे तक हाई स्कूल की सामाजिक विज्ञान और इंटरमीडिएट की कृषि शस्य विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र (कृषि भाग 1) एवं कृषि शस्य विज्ञान षष्टम प्रश्न पत्र (कृषि भाग 2) की परीक्षा आयोजित की गई थी। पहली पाली की परीक्षा में 27 लाख 67 हजार 087 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 25 लाख 96 हजार 897 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 01 लाख 70 हजार 190 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, दूसरी पाली में 23 लाख 54 हजार 918 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 22 लाख 26 हजार 149 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 02 लाख 98 हजार 959 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

नकल करते हुए भी पकड़े गए परीक्षार्थी

सामने आई जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को हाई स्कूल की परीक्षा में दो और इंटरमीडिएट की परीक्षा में नकल करते हुए एक परीक्षार्थी को पकड़ा गया है। पहली पाली में फिरोजाबाद और मैनपुरी में एक-एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। जबकि दूसरी पाली में कन्नौज में एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा गया। बता दें कि अब तक कुल 07 परीक्षार्थी नकल करते हुए बोर्ड परीक्षा में पकड़े गए हैं। अब तक कुल 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। (रिपोर्ट: इमरान लइक)

ये भी पढ़ें- कब जारी होगी CTET फरवरी 2026 की आंसर-की? लाखों छात्र कर रहे इंतजार; जानें कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

IGNOU जून 2026 टीईई परीक्षा की डेटशीट जारी, जानें कब से शुरू होंगे एग्जाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन