1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. RSMSSB CET 12वीं लेवल की भर्ती के लिए क्या है सिलेबस? एग्जाम पैटर्न भी जानें

RSMSSB CET 12वीं लेवल की भर्ती के लिए क्या है सिलेबस? एग्जाम पैटर्न भी जानें

 Published : Oct 15, 2024 01:54 pm IST,  Updated : Oct 15, 2024 01:54 pm IST

RSMSSB CET 12वीं लेवल की भर्ती परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि क्या है सिलेबस व एग्जाम पैटर्न?

RSMSSB CET 12th level recruitment- India TV Hindi
RSMSSB CET 12th level recruitment Image Source : FILE PHOTO

राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने सीनियर सेकेंडरी या कक्षा 12वीं लेवल कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in और recruitment.rajasthan.gov.in. पर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए एग्जाम अक्टूबर में होने जा रहे हैं।

कब होंगे एग्जाम?

इस भर्ती के लिए परीक्षा 22, 23 और 24 अक्टूबर को होंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए। इसी बीच हम आपको सिलेबस व एग्जाम पैटर्न के बारे में जानकारी देना चाहते हैं। जिससे आपको एग्जाम के दौरान आसानी होगी।

2 पाली में होगी परीक्षा

एडमिट कार्ड के मुताबिक, परीक्षा वाले दिन 2 फेज में होंगे। पहली पाली 22 अक्टूबर को सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6.00 बजे तक। फिर 23 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक फिर दूसरी पाली 3.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक और फिर 24 अक्टूबर को सुबह 09.00 से दोपहर 12.00 बजे तक और दोपहर 3.00 बजे से शाम 6 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

क्या है RSMSSB Rajasthan 12th CET की सिलेबस?

एग्जाम के दौरान उम्मीदवारों से राजस्थान का इतिहास, कला, सांस्कृतिक, साहित्य, परंपरा और विरासत, भारत एवं राजस्थान का भूगोल, राजस्थान पर विशेष बल के साथ भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, राजस्थान की अर्थव्यवस्था, दैनिक विज्ञान (Everyday Science), तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता, सामान्य हिंदी, जनरल इंग्लिश, कंप्यूटर का ज्ञान, समसामयिक घटनाओं से सवाल पूछे जाते हैं। 

क्या है एग्जाम पैटर्न?

इस भर्ती परीक्षा में कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे, जिनके कुल नंबर 300 दिए गए हैं यानी एक सही जवाब पर 2 नंबर मिलेंगे। परीक्षा के लिए कुल 3 घंटे का समय दिया जाएगा। आगे कहा गया कि सभी सवाल बहुविकल्पी होंगे और सभी प्रश्नों के नंबर समान होंगे। परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है यानी गलत जवाब पर कोई नंबर नहीं काटा जाएगा।

ये भी पढ़ें:

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने क्यों नहीं की शादी, वो बीच से ही क्यों निकालते थे अपनी मांग? जानें इन सवालों के जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन