1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. GAT-B 2025 के लिए आवेदन शुरू, अप्लाई करने के लिए ये रहा डायेक्ट लिंक

GAT-B 2025 के लिए आवेदन शुरू, अप्लाई करने के लिए ये रहा डायेक्ट लिंक

 Published : Feb 04, 2025 02:48 pm IST,  Updated : Feb 04, 2025 02:49 pm IST

GAT-B 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक या बताए गए स्टेप्स के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।

GAT-B 2025 के लिए आवेदन शुरू- India TV Hindi
GAT-B 2025 के लिए आवेदन शुरू Image Source : PIXABAY

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट- बायोटेक्नोलॉजी (GAT-B) 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, exam.nta.ac.in के माध्यम से अपने आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि ऑनलाइन आवेदन विंडो 3 मार्च शाम 5 बजे तक खुली रहेगी, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। हालांकि, परीक्षा शुल्क जमा करने की विंडो (क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग भुगतान मोड के माध्यम से) उसी दिन रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी।

GAT-B 2025 प्रवेश परीक्षा 20 अप्रैल 2025 (रविवार) को आयोजित होगी। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा से एक सप्ताह पहले GAT-B 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

कैसे करें अप्लाई?

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद 'GAT-B 2025 प्रवेश परीक्षा पंजीकरण' के लिंक पर जाएं।
  • इतना करते ही यह आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा। 
  • अब यहां आपको बुनियादी विवरण दर्ज करके खुद को रजिस्टर करना होगा।
  • सफल पंजीकरण के बाद, उम्मीदवार आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें।
  • इसके बाद दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन शुल्क?

  • सामान्य (यूआर)/ओबीसी-(एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस - 1,300/- रुपये 
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी - 650/- रुपये

डायरेक्ट लिंक 

उम्मीदवारों को बता दें कि GAT-B- 2025 के लिए आवेदन केवल "ऑनलाइन" मोड के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं। किसी अन्य मोड में आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। एक उम्मीदवार द्वारा केवल एक ही आवेदन जमा किया जाना है। किसी भी परिस्थिति में एक उम्मीदवार द्वारा जमा किए गए एक से अधिक आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- 

सभी दिव्यांग कैंडिडेट्स परीक्षा देने के लिए स्क्राइब ले सकते हैं, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।