1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. GATE 2025 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, जानें अब कब तक कर सकते हैं अप्लाई

GATE 2025 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, जानें अब कब तक कर सकते हैं अप्लाई

 Published : Sep 27, 2024 11:08 am IST,  Updated : Sep 27, 2024 11:09 am IST

GATE 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि(बिना किसी विलम्ब शुल्क के) को एक्सटेंड कर दिया गया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर GATE 2025 के लिए इस तारीख तक अप्लाई कर सकते हैं।

GATE 2025 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड- India TV Hindi
GATE 2025 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड Image Source : PIXABAY

GATE 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 के लिए बिना विलंब शुल्क के पंजीकरण की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी गई है। इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी की गई है। इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस नई तिथि(आवेदन करने की आखिरी तारीख) से अवगत हो सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को gate2025.iitr.ac.in पर जाना होगा। 

अब क्या है लास्ट डेट 

जारी की गई नोटिफिकेशन के अनुसार GATE 2025 के लिए बिना विलंब शुल्क के पंजीकरण की आखिरी तारीख 3 अक्तूबर 2024 तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले, GATE 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर, 2024 थी। जिन आवेदकों ने अपने आवेदन जमा नहीं किए हैं, वे अब आधिकारिक साइट goaps.iitk.ac.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

GATE 2025 के लिए कैसे करें अप्लाई 

इच्छुक कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iitr.ac.in पर जाएं या सीधे goaps.iitr.ac.in/login पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर "ऑनलाइन आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको पंजीकरण लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आवश्यक विवरण के साथ आवेदन पत्र पूरा करें।
  • इसके बाद पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए अपने आवेदन का एक प्रिंटआउट ले लें। 

कब है एग्जाम?

GATE 2025 परीक्षा को अगले साल 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। एग्जान कुल 30 टेस्ट पेपर के लिए CBT मोड में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा को दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएग - पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी। एक कैंडिडेट को दो-पेपर संयोजनों के उपलब्ध सेट से अधिकतम दो टेस्ट पेपर देने की अनुमति होगी। जानकारी दे दें कि GATE 2025 के लिए एडमिट कार्ड 2 जनवरी को जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- 

पुलिस की वर्दी में कंधे पर लगी रस्सी को क्या कहते हैं?

इन 14 भारतीय बी-स्कूल्स में से किसी एक से भी कर ली पढ़ाई, तो लाइफ सेट है बॉस

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।