1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. कल आ सकता है GATE 2025 का रिजल्ट, जानें कैसे और कहां कर सकेंगे चेक

कल आ सकता है GATE 2025 का रिजल्ट, जानें कैसे और कहां कर सकेंगे चेक

 Published : Mar 18, 2025 06:56 pm IST,  Updated : Mar 18, 2025 06:56 pm IST

कल यानी 19 मार्च को GATE 2025 के नतीजे घोषित किए जा सकते हैं। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

GATE 2025 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की की तरफ से कल यानी 19 मार्च 2025 को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2025) के परिणाम घोषित किया जा सकता है। एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर GATE 2025 परिणाम को चेक कर सकेंगे। वहीं, GATE 2025 स्कोरकार्ड 28 मार्च से उपलब्ध होंगे, जोकि 31 मई 2025 तक डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेंगे। कैंडिडेट्स को रिजल्ट चेक करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। 

GATE 2025: रिजल्ट कैसे कर सकेंगे चेक 

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाना होगा।  
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर उपलब्ध GATE परिणाम 2025 वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स को लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें
  • इतना करते ही GATE परिणाम 2025 आपके सामने स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स अपने रिजल्ट को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में कैंडिडेट्स भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें। 

कब तक वैलिड रहता है गेट परीक्षा का स्कोरकार्ड?

जानकारी दे दें कि गेट परीक्षा का स्कोरकार्ड रिजल्ट घोषित होने की डेट से तीन साल तक वैलिड रहता है। 

कब हुई थी परीक्षा?

परीक्षा का आयोजन 1, 2, 15, 16 फरवरी 2025 को किया गया था। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया गया था, पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित की गई थी और दूसरी दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक हुई थी। संस्थान GATE 2025 ब्रांचवाइज टॉपर लिस्ट भी जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए IIT रुड़की की आधिकारिक वेबसाइट या इंडिया टीवी पर बने रहें।

ये भी पढ़ें-  

कितनी पढ़ी लिखी हैं NASA एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स?

ग्रामीण डाक सेवक की सैलरी कितनी होती है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।