GATE 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी ने गेट 2026 के लिए विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण विंडो बढ़ा दी है। ऐसे में जो अभ्यर्थी ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अब निर्धारित विलंब शुल्क का भुगतान करके 13 अक्टूबर, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
GATE 2026: आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके GATE 2026 के लिए आवेदन कर सकेंगे:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर, GATE 2026 के लिए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद पंजीकरण के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें।
- उम्मीदवार अब आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पृष्ठ डाउनलोड करें।
- आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।
GATE 2026: आवेदन करने के लिए सीधा लिंक
आवेदन शुल्क
विस्तारित अवधि के दौरान, महिला/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग* उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,500 रुपये (प्रति परीक्षा पत्र) और विदेशी नागरिकों सहित अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,500 रुपये (प्रति परीक्षा पत्र) है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाना चाहिए। बता दें कि पहले, विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर, 2025 तक थी, जिसे अब 13 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
कब होगी परीक्षा?
GATE 2026 का आयोजन 7, 8, 14 और 15 फरवरी, 2025 को किया जाएगा और परिणाम 19 मार्च, 2025 को घोषित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को IIT GATE की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें-