1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज को कितनी सैलरी मिलती है? निकली है वैकेंसी

गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज को कितनी सैलरी मिलती है? निकली है वैकेंसी

 Published : Feb 05, 2025 06:55 pm IST,  Updated : Feb 05, 2025 06:57 pm IST

गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज के पदों पर भर्ती निकली है। आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं कि इस भर्ती में सिलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आप सिविल जज की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फादेमंद होगी। गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार गुजरात हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट gujarathighcourt.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 1 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं जोकि इसके लिए लास्ट डेट है। 

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 212 पदों को भरा जाएगा। 

कितनी सैलरी मिलेगी? 

इस भर्ती में सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 77,840 रुपये-1,36,520 रुपये तक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अलाउंसेज भी मिलेंगे। 

क्या है अप्लाई करने के लिए एलिजिबिलिटी? 

  • अप्लाई करने वाले कैडिडेट्स के पास भारत में विधि द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री होनी चाहिए और - स्थानीय भाषा (गुजराती) में प्रवीणता परीक्षा पास करनी होगी। 
  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • अनुसूचित जाति(एससी) या अनुसूचित जनजाति या सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग या बेंचमार्क विकलांगता (PwBD) या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के मामले में, 38 वर्ष की आयु पूरी नहीं की होनी चाहिए।
  • संबंधित विषिय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

कैसे करें अप्लाई?

कैंडिडेट्स नीचे बताए गए चरणों के माध्यम से अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • कैंडिडेट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स पहले खुद को रजिस्टर करें। 
  • इतना करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र के लिए आगे बढ़ें। 
  • अपने एप्लीकेशन फॉर्म को पूरा भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार फॉर्म का पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।

ये भी पढ़ेंं- कितने पढ़े लिखे हैं अरविंद केजरीवाल?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।