1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Haryana NEET UG 2024 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें रजिस्ट्रेशन

Haryana NEET UG 2024 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें रजिस्ट्रेशन

 Published : Aug 21, 2024 10:15 pm IST,  Updated : Aug 21, 2024 10:15 pm IST

Haryana NEET UG 2024 counselling: आज यानी 21 अगस्त से हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

Haryana NEET UG 2024 counselling: हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 21 अगस्त से शुरू कर दी गई है। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू किया गया है। जो कैंडिडेट्स काउंसलिंग में भाग लेना चाहते हैं, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट uhsrugcounselling.com के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त है, इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख तक अप्लाई कर दें। उम्मीदवार हरियाणा NEET UG 2024 काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से कर सकते हैं। 

ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार सीटों का अनंतिम आवंटन 27 अगस्त को जारी किया जाएगा। अनंतिम आवंटन सूची पर किसी भी शिकायत के मामले में, उम्मीदवार उसी दिन चुनौती दे सकते हैं।

Haryana NEET UG 2024 counselling: जरूरी तारीखें

  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त है।
  • हरियाणा NEET UG 2024 काउंसलिंग शुल्क जमा करने की सुविधा 27 अगस्त से 1 सितंबर तक उपलब्ध होगी। 
  • उम्मीदवार 2 से 4 सितंबर तक अपने दस्तावेजों का सत्यापन कर सकते हैं।
  • दस्तावेज़ सत्यापन के बाद, उम्मीदवार 2 से 5 सितंबर तक अनंतिम प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 
  • आवंटित कॉलेज में शामिल होने की अंतिम तिथि 5 सितंबर है।

Haryana NEET UG 2024 counselling: कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले NEET की आधिकारिक वेबसाइट uhrugcounselling.com पर जाएं।
  • इसके बाद 'हरियाणा NEET UG 2024 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन लिंक' वाले नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • यह आपको एक लॉगिन विंडो पर रीडायरेक्ट करेगा, जहाँ आपको सभी आवश्यक विवरण प्रदान करने होंगे।
  • पंजीकृत होने के बाद, अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • लास्ट में भविष्य के संदर्भ के लिए काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट लें।

Direct Link- https://uhsrugcounselling.com/StudentLogin.aspx

ये भी पढ़ें- कितने पढ़े लिखे हैं Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah के 'जेठालाल'?

ये हैं देश की टॉप 10 यूनिवर्सिटी, एक से भी कर ली पढ़ाई तो लाइफ हो जाएगी सेट
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।