1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. क्या आपने कर ली है 10वीं की परीक्षा पास और खोज रहे हैं नौकरी, भारतीय डाक और रेलवे समेत इन विभागों में निकली है भर्ती

क्या आपने कर ली है 10वीं की परीक्षा पास और खोज रहे हैं नौकरी, भारतीय डाक और रेलवे समेत इन विभागों में निकली है भर्ती

 Published : Feb 08, 2026 06:29 pm IST,  Updated : Feb 08, 2026 06:29 pm IST

10वीं की परीक्षा पास कर चुके कैंडिडेट्स के लिए एक खबर है। इंडिया पोस्ट और रेलवे समेत अन्य विभागों में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकली है। आइए इस खबर के जरिए संबंधित विवरण को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

अगर आपने अपनी 10वीं की परीक्षा पास कर ली है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। भारतीय रेलवे, इंडिया पोस्ट, उत्तराखंड शिक्षा विभाग, हेवी व्हीकल्स फैक्ट्री (HVF), BTSC में भर्ती निकली है। इनके लिए आवेदन प्रक्रिया भी चल रही है। भर्ती के वैकेंसी विवरण को आप निम्नवत देख सकते हैं। 

  • भारतीय रेलवे में जीडीएस पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 14 फरवरी है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10वीं पास होना आवश्यक है। इस भर्ती के एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 18 फरवरी को खोली जाएगी जो 19 फरवरी 2026 तक चलेगी। आवेदकों की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
  • रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से ग्रुप डी पदों के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए 22195 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवदेन करने वाले उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए या ITI क्वालिफाइड होना चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए।
  • उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में 4th ग्रेड यानी चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए 2364 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 14 फरवरी 2026 है। 
  • बिहार में बिहार टेक्निकल सेवा आयोग ने पंप ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 191 पदों को भरा जाएगा। हालांकि, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 8 फरवरी को खत्म हो जाएगी। 

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवारों को उसे सबमिट करना होगा। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें- NEET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, लाइव फोटो कैप्चर समेत हुए हैं ये बड़े बदलाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।