1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CISCE बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम को डिजिलॉकर पर कैसे चेक कर सकेंगे? जानें

CISCE बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम को डिजिलॉकर पर कैसे चेक कर सकेंगे? जानें

 Published : Apr 29, 2025 11:39 pm IST,  Updated : Apr 29, 2025 11:41 pm IST

कल यानी 30 अप्रैल को CISCE बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि परिणाम को डिजिलॉकर पर कैसे चेक कर सकेंगे।

सीआईएससीई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम कल होंगे जारी- India TV Hindi
सीआईएससीई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम कल होंगे जारी Image Source : FILE

CISCE बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम जारी होने की तारीख का ऐलान हो चुका है।  सीआईएससीई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम कल यानी 30 अप्रैल 2025 को घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट को सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। एक बार घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। परिणाम को चेक करने के लिए छात्र-छात्राओं को अपनी विशिष्ट आईडी (UID) और इंडेक्स नंबर का उपयोग करना होगा। 

यदि आधिकारिक वेबसाइट कुछ टेक्निकल कारणों से स्लो हो जाए या आपको रिजल्ट देखने में समस्या का सामना करना पड़े तो बता दें कि ऐसी स्थिति में आप डिजिलॉकर पर भी अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। अब सवाल है कि डिजिलॉकर पर रिजल्ट कैसे चेक कर सकेंगे? तो आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानते हैं। 

डिजिलॉकर पर कैसे करें चेक 

छात्र-छात्राएं DigiLocker पोर्टल से अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। DigiLocker होमपेज पर, CISCE सेक्शन दिखाई देगा। आगे की प्रक्रिया इस प्रकार है-

ICSE (कक्षा X) के लिए

  • "कक्षा X परिणाम प्राप्त करें" पर क्लिक करें
  • इंडेक्स नंबर, विशिष्ट आईडी और जन्म तिथि (प्रवेश पत्र के अनुसार) दर्ज करें
  • "सबमिट" पर क्लिक करें

ISC (कक्षा XII) के लिए

  • "कक्षा XII परिणाम प्राप्त करें" पर क्लिक करें
  • इंडेक्स नंबर, विशिष्ट आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें
  • "सबमिट" पर क्लिक करें

वेबसाइट पर कैसे कर सकेंगे चेक 

  • स्टूडेंट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • अब छात्र-छात्राओं को मांगे गई डिटेल दर्ज करनी होगी। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें।
  • आखिरी में स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट का एक प्रिंटआउट ले लें।

बता दें कि CISCE ने 13 फरवरी से 5 अप्रैल 2025 तक कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन किया था। वहीं, कक्षा 10 की इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) का परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से लेकर 27 मार्च तक किया गया था।

ये भी पढ़ें- 

कोटा में नहीं थम रहे स्टूडेंट सुसाइड के मामले, 20 दिन पहले आए छात्र ने की खुदकुशी; साल का 13वां मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।