1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SSC हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती में कितने पदों पर होगी रिक्रूटमेंट, जारी हुई संख्या; पढ़ें डिटेल

SSC हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती में कितने पदों पर होगी रिक्रूटमेंट, जारी हुई संख्या; पढ़ें डिटेल

 Published : Aug 05, 2025 02:33 pm IST,  Updated : Aug 05, 2025 02:34 pm IST

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से SSC CHT परीक्षा 2025 की टेंटेटिव वैकेंसी लिस्ट को जारी कर दिया है। नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए टेंटेटिव वैकेंसी लिस्ट को देख सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

कर्मचारी चयन आयोग ने SSC CHT परीक्षा 2025 की संभावित रिक्तियों की सूची जारी कर दी है। जो उम्मीदवार संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2025 में शामिल होना चाहते हैं, वे सभी SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर संभावित रिक्तियों की सूची देख सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न सरकारी संगठनों, मंत्रालयों और विभागों में हिंदी ट्रांसलेटर के कुल 437 रिक्त पद भरे जाएंगे। 

एग्जाम पैटर्न

नीचे दिए गए बिंदओं के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित होगी। 
  • परीक्षा में दो पेपर होंगे।
  • पेपर-I में केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
  • पेपर-I, अर्थात् कंप्यूटर आधारित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर, उम्मीदवारों को पेपर-II (वर्णनात्मक पेपर) में बैठने के लिए श्रेणीवार शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • पेपर-I में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) होगी।

कब होगी परीक्षा 

कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त 2025 को किया जाएगा।    

कैसे करें चेक

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध एसएससी सीएचटी परीक्षा 2025 की संभावित रिक्तियों की सूची पर क्लिक करें।
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवारों को रिक्तियों का विवरण देखना होगा।
  • अब फाइल डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

नोटिस

बता दें कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 जून से शुरू होकर 26 जून, 2025 को समाप्त हुई थी। सुधार विंडो 1 जुलाई से शुरू होकर 2 जुलाई, 2025 तक चली थी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट परल अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।