नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की को जारी किया जा चुका है। आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जारी किया गया है। प्रोविजनल उत्तर कुंजी के साथ, उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई प्रतिक्रियाएं भी जारी कर दी गई हैं। इसके अलावा आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने हेतु ऑब्जेक्शन विंडो को भी खोल दिया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा की आंसर-की से सेटिस्फाई नहीं हैं, वे सभी इसके खिलाफ ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं।
जानकारी दे दें कि इसके खिलाफ आपत्ति उठाने की विंडो 3 अगस्त, 2025 को बंद हो जाएगी, ऐसे में इच्छुक कैंडिडेट्स इस तिथि तक या इससे पहले ऑब्जेक्शन रेज कर दें।
शुल्क
आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवारों को एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 200 रुपये का गैर-वापसी योग्य प्रसंस्करण शुल्क देना होगा। प्रसंस्करण शुल्क क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई भुगतान माध्यमों से दिया जा सकता है। प्रसंस्करण शुल्क की रसीद के बिना किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों का सत्यापन विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा किया जाएगा। यदि किसी भी उम्मीदवार की चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा और तदनुसार सभी उम्मीदवारों के उत्तरों में लागू किया जाएगा। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर, परिणाम तैयार और घोषित किया जाएगा। किसी भी उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति/अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा। चुनौती के बाद विशेषज्ञों द्वारा अंतिम रूप दी गई उत्तर कुंजी ही अंतिम होगी।
आंसर-की को कैसे करें चेक
- सबसे पहले CSIR UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध CSIR UGC NET उत्तर कुंजी 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और आपकी उत्तर कुंजी प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसके बाद उत्तर कुंजी की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
ये भी पढ़ें- CAT 2025 के लिए आवेदन हुए शुरू, अप्लाई करने के लिए ये रहा डायरेक्ट लिंक