1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CAT 2025 के लिए आवेदन हुए शुरू, अप्लाई करने के लिए ये रहा डायरेक्ट लिंक

CAT 2025 के लिए आवेदन हुए शुरू, अप्लाई करने के लिए ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : Aug 02, 2025 01:55 pm IST,  Updated : Aug 02, 2025 02:01 pm IST

CAT 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : SORA AI

अगर आप भी CAT 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। CAT 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 सितंबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी CAT 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

CAT 2025 के लिए कैसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार को पहले अपने आपको रजिस्टर करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार अपने फॉर्म को सबमिट करें।
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

कब होगा एग्जाम? 

आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार,  CAT 2025 परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर 2025 का होना निर्धारित है। वहीं, CAT 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 5 नवंबर 2025 को जारी किया जाएगा।

जरूरी तारीखें

आवेदन शुरू होने की तारीख- 1 अगस्त 2025

आवेदन समाप्त होने की तारीख- 13 सितंबर 2025
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए लिंक एक्टिव होने की तिथि- 5 नवंबर 2025
CAT 2025 की परीक्षा तारीख- 30 नवंबर 2025

आवेदन शुल्क?

CAT 2025 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके लिए अप्लाई करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1300 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, अन्य सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 2600 रुपये का भुगतान करना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।