HPTET June 2025 Admit card: हिमाचल बोर्ड टीईटी जून परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने JBT, TGT (Sanskrit),TGT(Non-Medical), TGT (Hindi) विषय की शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के जून सत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों परीक्षा के लिए आवेदन किया है और इसमें शामिल होंगे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवीरों को अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा।
HPTET June 2025: कब होंगी परीक्षाएं?
शेड्यूल के मुताबिक, JBT और TGT (संस्कृत) की परीक्षाएं शनिवार 7 जून को होंगी, जबकि TGT (नॉन-मेडिकल) और TGT (हिंदी) की परीक्षाएं रविवार 8 जून को होंगी।
HPTET June 2025 Admit card: कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर TET वाले टैब पर क्लिक करें।
- इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां उन्हें मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा।
- जैसे ही आप ऐसा करेंगे वैसे ही आपके सामने एडमिट कार्ड एक अलग विंडो में खुल जाएगा।
- उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
कब कौन सी परीक्षा आयोजित होगी?
- 7 जून को जेबीटी टीईटी की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी
- 7 जून को दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक टीजीटी (संस्कृत) टीईटी आयोजित की जाएगी
- 8 जून को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक टीजीटी (नॉन-मेडिकल) टीईटी आयोजित की जाएगी
- 8 जून को दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक टीजीटी (हिंदी) टीईटी आयोजित की जाएगी।
नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें-