1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. IBPS PO, SO भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, 6000 से ज्यादा है वैकेंसी

IBPS PO, SO भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, 6000 से ज्यादा है वैकेंसी

 Published : Jul 22, 2025 12:42 pm IST,  Updated : Jul 22, 2025 12:42 pm IST

IBPS PO, SO भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड कर दी गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आप भी IBPS PO, SO भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। IBPS PO, SO भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तरीख को आगे बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया गया है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाया था, वे सभी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर IBPS PO, SO  पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

जारी किए गए नोटिस के अनुसार, IBPS प्रोबेशनरी ऑफिसर और स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 28 जुलाई 2025 है। बता दें कि पहले इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई 2025 थी। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए या दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई? 

  • सबसे पहले आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को पहले खुद को पंजीकृत करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरना होगा। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवारों को सबमिट करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करना होगा। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

पीओ पदों के लिए डायरेक्ट लिंक 

एसओ पदों के लिए डायरेक्ट लिंक

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने हेतु आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है। वहीं, अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है और भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए 5208 प्रोबेशनरी पदों को भरा जाएगा। वहीं, 1007 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों को भरा जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।