1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. IBPS RRB Clerk प्रीलिम्स परीक्षा के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

IBPS RRB Clerk प्रीलिम्स परीक्षा के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Published : Dec 01, 2025 10:49 am IST,  Updated : Dec 01, 2025 10:53 am IST

IBPS RRB Clerk प्रीलिम्स परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

IBPS RRB Clerk प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले और इसमें शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके या दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे करें डाउनलोड 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक 

एडमिट कार्ड 14 दिसंबर, 2025 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम्स एग्जाम 6, 7, 13 और 14 दिसंबर, 2025 को होगा। एग्जाम 45 मिनट का होगा और इसमें 80 मार्क्स के लिए 80 सवाल होंगे। पेपर में दो हिस्से होंगे: रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी।

एडमिट कार्ड पर चेक करने के लिए डिटेल्स

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दी गई ये डिटेल्स चेक करनी चाहिए और कोई भी गड़बड़ी होने पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए:

  • कैंडिडेट का नाम
  • पिता का नाम
  • पता
  • फ़ोन नंबर
  • रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
  • टेस्ट सेंटर और पूरा पता
  • कैंडिडेट की फ़ोटो और सिग्नेचर
  • रिपोर्टिंग टाइम और गाइडलाइंस
  • कैटेगरी और दूसरी पर्सनल डिटेल्स
  • एग्जाम के दिन के निर्देश और मना की गई चीजें

अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। कैंडिडेट्स को यह एडमिट कार्ड अपने ID प्रूफ की स्टैम्प्ड कॉपी के साथ सुरक्षित रखना होगा। मेन एग्जाम के लिए चुने गए लोगों को यही एडमिट कार्ड, मेन एग्जाम का एडमिट कार्ड और जानकारी हैंडआउट में बताए गए दूसरे डॉक्यूमेंट्स लाने होंगे। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।