1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. IBPS RRB Clerk प्रीलिम्स परीक्षा के स्कोर कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

IBPS RRB Clerk प्रीलिम्स परीक्षा के स्कोर कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Published : Sep 30, 2024 07:27 pm IST,  Updated : Sep 30, 2024 07:31 pm IST

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की तरफ से IBPS RRB क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के स्कोरकार्ड को जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

IBPS RRB Clerk प्रीलिम्स परीक्षा के स्कोर कार्ड जारी- India TV Hindi
IBPS RRB Clerk प्रीलिम्स परीक्षा के स्कोर कार्ड जारी Image Source : FILE

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने IBPS RRB क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2024 के स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना IBPS क्लर्क स्कोरकार्ड 2024 एक्सेस और चेक कर सकते हैं। IBPS RRB क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा स्कोरकार्ड 2024 को आधिकारिक वेबसाइट पर 5 अक्टूबर तक एक्सेस किया जा सकता है।

उम्मीदवारों को IBPS RRB क्लर्क 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। IBPS RRB क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2024 10, 17 और 18 अगस्त को निर्धारित की गई थी। परिणाम 27 सितंबर को घोषित किए गए थे।

डायरेक्ट लिंक

आईबीपीएस ने अपने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ), क्लर्क और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) पदों के लिए अनंतिम आवंटन सूची प्रकाशित की है। भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक आईबीपीएस वेबसाइट पर अपने आवंटन की स्थिति की जांच कर सकते हैं। यह अनंतिम आवंटन योग्यता-सह-वरीयता प्रणाली पर आधारित है। ऐसे मामलों में जहां उम्मीदवारों के अंक समान हैं, उनकी योग्यता का क्रम उनकी जन्म तिथि से निर्धारित होता है।

IBPS RRB Clerk Result 2024: स्कोर कार्ड पर क्या विवरण होंगे? 

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क 2024 स्कोरकार्ड पर निम्नलिखित विवरण दिए जाएंगे।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • पंजीकरण संख्या
  • श्रेणी
  • प्रत्येक अनुभाग में प्राप्त अंक
  • कुल अंक
  • योग्यता की स्थिति
  • प्रत्येक अनुभाग के लिए आईबीपीएस क्लर्क कट ऑफ
  • कुल कट ऑफ अंक

कैसे करें चेक? 

नीचे दिए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने स्कोर कार्ड को चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in. पर जाएं।
  • इसके बाद अब, होमपेज पर उपलब्ध 'CRP-RRBs-XII-ऑफिस असिस्टेंट (बहुउद्देशीय) के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा के अपने अंक देखने के लिए यहां क्लिक करें' वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर मांगे गई डिटेल प्रदान करें और लॉगिन करें।
  • आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के अंक डाउनलोड करें।

ये भी पढ़ें- 

रेलवे में एक टेक्नीशियन को कितनी मिलती है सैलरी? 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।