Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. ICAI CA Foundation Result 2023-24: आज जारी होगा सीए फाउंडेशन का परिणाम, जानें कैसे कर सकेंगे चेक

ICAI CA Foundation Result 2023-24: आज जारी होगा सीए फाउंडेशन का परिणाम, जानें कैसे कर सकेंगे चेक

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607 Published : Feb 07, 2024 11:52 am IST, Updated : Feb 07, 2024 11:52 am IST

ICAI CA Foundation Result 2023-24: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI ) की तरफ से आज यानी 7 फरवरी को ICAI CA फाउंडेशन रिजल्ट 2023-24 जारी कर दिया जाएगा। जारी होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE सांकेतिक फोटो

ICAI CA Foundation Result 2023-24: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज यानी 7 फरवरी को ICAI CA फाउंडेशन रिजल्ट 2023-24 जारी करेगा। हालांकि, बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करने के सही समय की घोषणा नहीं की गई है। एक बार जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। बता दें कि परीक्षा दिसंबर 2023/जनवरी 2024 में आयोजित की गई थी। 

आईसीएआई सीए फाउंडेशन रिजल्ट 2023-24 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को लॉगिन पेज पर अपना पंजीकरण नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा। उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का भी पालन कर सकते हैं।

कैसे कर सकेंगे ICAI CA Foundation Result 2023-24 को चेक व डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org,caresults.icai.org या icai.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • अब, अपने क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, कैप्चा कोड के साथ लॉग इन करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आईसीएआई सीए फाउंडेशन परिणाम 2023-24 स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • आखिरी में आईसीएआई सीए फाउंडेशन परिणाम 2023-24 डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें। 

ये भी पढें- एयर होस्टेस की एक महीने की सैलरी कितनी होती है, जानें कैसे बनें

UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में किस विषय पर कितने नंबर के पूछें जाते हैं सवाल?
 

 

 

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement