जिन उम्मीदवारों ने ICMAI CMA फाइनल और इंटरमीडिएट (दिसंबर 2024 सेशन) की परीक्षा दी थी उन सभी के लिए एक जरूरी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के (दिसंबर सेशन) परिणामों की तिथि बदल दी है। इस संबंध में एक नोटिस जारी किया गया है।
जारी किए गए नोटिस के मुताबिक, ICMAI अब दिसंबर 2024 सेशन के CMA इंटरमीडिएट और फाइनल परिणाम 11 फरवरी, 2025 को जारी करेगा। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। बता दें कि इससे पहले, ICMAI ने घोषणा की थी कि परिणाम 21 फरवरी, 2025 को घोषित किए जाएंगे।
कैसे कर सकेंगे चेक
नीचे बताए गए चरणों के जरिए उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इतना करते ही एक अलग विंडो खुल जाएगी।
- अब यहां उम्मीदवार मांगे गए क्रेडेंशियल को दर्ज करें।
- इतना करते ही आपके सामने रिजल्ट खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार इसे चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट भी ले लें।
कब हुई थी परीक्षा
सीएमए इंटर और फाइनल दिसंबर सेशन की परीक्षा 10 दिसंबर से 17 दिसंबर 2024 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा को प्रतिदिन दो शिफ्टों में आयोजित किया गया था। परिणाम में अभ्यर्थी का नाम, विषयवार अंक, योग्यता की स्थिति और अन्य आवश्यक जानकारी शामिल होगी। नवीनतम अपडेट यानी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें- JEE Main 2025 सेशन 1 की आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन के लिए कितना शुल्क देना होगा? जानें