इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने CMA जून 2026 परीक्षा (फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स के लिए) का शेड्यूल जारी कर दिया है। एग्जाम शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा शामिल होने के इच्छुक हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।
फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स की परीक्षा कब से कब तक
जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स के लिए परीक्षाएं 11 जून, 12 जून, 13 जून, 14 जून, 15 जून, 16 जून, 17 जून और 18 जून को की आयोजित की जाएंगी। फाइनल कोर्स की परीक्षा को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। वहीं, इंटरमीडिएट कोर्स की परीक्षा के लिए एग्जाम दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित होंगे।
फाउंडेशन परीक्षा का आयोजन 14 जून को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्टी जो सुबह 10 से 1 बजे तक होगी, उसमें पेपर 1 और पेपर 2 का आयोजन किया जाएगा। वहीं, दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक दूसरी शिफ्ट आयोजित होगी, जिसमें पेपर 3 और पेपर 4 का आयोजन होगा।
कैसे करें चेक
नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार एग्जाम शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर स्टूडेंट्स वाले टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद एग्जामिनेशन वाले टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने शेड्यूल खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार शेड्यूल को चेक करें और फिर डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
ICMAI CMA जून 2026 फाउंडेशन परीक्षा के शेड्यूल को चेक करने के लिए सीधा लिंक
ICMAI CMA जून 2026 इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के शेड्यूल को चेक करने के लिए सीधा लिंक