1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. IIM बेंगलुरु ने जारी किया CAT एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

IIM बेंगलुरु ने जारी किया CAT एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

 Published : Oct 28, 2022 08:05 am IST,  Updated : Oct 28, 2022 08:05 am IST

CAT एग्जाम पास करने वाले छात्रों को देश के टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट IIM के मैनेजमेंट कोर्स में एडमिशन के लिए योग्य माना जाता है। इस बार कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2022 का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) बेंगलुरु के द्वारा किया जा रहा है। IIM बेंगलुरु ने CAT-2022 का Admit Card जारी कर दिया है।

 CAT-2022 का Admit Card जारी- India TV Hindi
CAT-2022 का Admit Card जारी Image Source : IIM WEBSITE

कॉमन एडमिशन टेस्ट, CAT-2022 का Admit Card जारी हो चुका है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) बेंगलुरु ने CAT की ऑफिशियल वेबसाइट पर CAT Admit Card-2022 लिंक जारी किया है। जो छात्र एंट्रेस एग्जाम देने जा रहे हैं, वे लॉग इन पोर्टल iimcat.ac.in के जरिए अपना एडमिट कार्ड देखकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। छात्र यहां बताए गए तरीकों से IIM CAT एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि CAT-2022 एग्जाम 27 नवंबर 2022 को होने वाली है। IIM बेंगलुरु 150 शहरों में लगभग 400 परीक्षा केंद्रों पर प्रबंधन प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। CAT-2022 एग्जाम तीन चरण में आयोजित की जाएगी और हर एक स्लॉट 2 घंटे का होगा। छात्रों को उनके स्लॉट के बारे में एडमिट कार्ड के जरिए सूचित किया जाएगा।

CAT Admit Card 2022 Login Link

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

1- सबसे पहले आईआईएम बैंग्लोर की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।

2- होम पेज पर लॉग इन विंडो लिंक पर क्लिक करें।
3- अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
4- कैट एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें।
5- एग्जाम डे के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें व प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।