1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. India TV Poll: क्या कनाडा की नई स्टूडेंट वीजा पॉलिसी से सबसे अधिक भारतीय छात्रों का नुकसान होगा?

India TV Poll: क्या कनाडा की नई स्टूडेंट वीजा पॉलिसी से सबसे अधिक भारतीय छात्रों का नुकसान होगा?

 Published : Jan 28, 2024 03:02 pm IST,  Updated : Jan 28, 2024 03:02 pm IST

India TV Poll: हाल में कनाडा ने नई स्टूडेंट वीजा पॉलिसी का एलान किया था। कनाडा की नई स्टूडेंट वीजा पॉलिसी में लगभग 35 फीसदी की कटौती की गई है। ऐसे में इंडिया टीवा ने एक पोल किया जिसमें जनता से इस मुद्दे पर राय ली गई कि क्या कनाडा की नई स्टूडेंट वीजी पॉलिसी से सबसे अधिक भारतीय छात्रों का नुकसान होगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

India TV Poll: कनाडा ने हाल में ही नई स्टूडेंट वीजा पॉलिसी का एलान किया था, जिसके मुताबिक स्टूडेंट वीजा में लगभग 35 फीसदी की कटौती की गई है। बता दें कि तान लाख से ज्यादा भारतीय स्टूडेंट वीजा पर कनाडा में रहे हैं। ऐसे में क्या कनाडा की नई स्टूडेंट वीजी पॉलिसी से सबसे अधिक भारतीय छात्रों का नुकसान होगा। इस मुद्दे को लेकर इंडिया टीवी ने पोल किया जिसके परिणाम कुछ इस प्रकार रहे। 

'क्या कनाडा की नई स्टूडेंट वीजी पॉलिसी से सबसे अधिक भारतीय छात्रों का नुकसान'

हमने पोल में जनता से पूछा कि 'क्या कनाडा की नई स्टूडेंट वीजी पॉलिसी से सबसे अधिक भारतीय छात्रों का नुकसान होगा?'इसके लिए हमने जनता के सामने 'हां','नहीं' और 'कह नहीं सकते' तीन ऑप्शन दिए थे। इस पोल में जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हमें कुल 7844 लोगों की राय जानने का मौका मिला। इस पोल में ज्यादातर लोगों 'हां'वाला ऑप्शन चुना । वहीं कुछ लोगों का मानना था 'नहीं' और बेहद कम लोगों ने 'कह नहीं सकते' का ऑप्शन चुना। 

इंडिया टीवी पोल
Image Source : INDIATVइंडिया टीवी पोल

आंकड़ों में कैसा रहा पोल का नतीजा?

आंकड़ों की बात करें तो इस मतदान में कुल 7844 लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें से ज्यादातर, यानी 61 फीसदी लोगों  'हां' विकल्प चुना। वहीं करीब 30 प्रतिशत लोगों ने 'नहीं' ऑप्शन चुना। जबकि 9 परसेंट लोगों ने 'कह नहीं सकते हैं' का ऑप्शन चुना।

ये भी पढ़ें- Fact Check: लॉकअप में युवकों को पीट रही पुलिस का वायरल वीडियो मीरा रोड हिंसा का नहीं, जानें क्या है सच्चाई

HPBOSE 10th, 12th Date Sheet: 10वीं और 12वीं के लिए रिवाइज्ड डेटशीट जारी, जानें कब से शुरू हो रहे एग्जाम
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।