1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इंडियन बैंक SO भर्ती: नोटिफिकेशन जारी, आवेदन भी हुए शुरू; ये रहा डायरेक्ट लिंक

इंडियन बैंक SO भर्ती: नोटिफिकेशन जारी, आवेदन भी हुए शुरू; ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : Apr 08, 2026 12:59 pm IST,  Updated : Apr 08, 2026 01:00 pm IST

इंडियन बैंक में एसओ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। इंडियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (असिस्टेंट मैनेजर समेत अन्य पद) पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी आज से शुरू हो गई है। ऐसे में जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 28 अप्रैल 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों क अपना पंजीकरण करना होगा। 
  • पंजीकरण प्रोसेस को पूरा करने के बाद उम्मीदावारों को अपना आवेदन पत्र भरना होगा। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले SC/ST और PwBD श्रेणियों के उम्मीदवारों को 175 रुपये की राशि का भुगतान आवेदन शुल्क के रूप में किया जाएगा। वहीं, General/OBC/EWS श्रेणियों के उम्मीदवारों को 850 रुपये का भुगतान करना होगा। सभी भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किए जाने हैं।

रिक्ति विवरण 

इस भर्ती अभियान के जरिए 350 पदों को भरा जाएगा। इसमें- सहायक प्रबंधक, प्रबंधक और वरिष्ठ प्रबंधक के पद शामिल हैं।  

आयु सीमा

पद के अनुसार, आयु सीमा 22 से 32, 34 या 37 वर्ष के बीच है। आयु की गणना के लिए अंतिम कट-ऑफ तिथि 1 अप्रैल, 2026 है।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल हो सकते हैं, जो उम्मीदवारों की संख्या और नौकरी की आवश्यकताओं पर निर्भर करते हैं। इसमें एक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करना, योग्यता या अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करना और अंत में, एक साक्षात्कार (इंटरव्यू) आयोजित करना शामिल है।

जो उम्मीदवार अर्हता प्राप्त कर लेते हैं, उन्हें अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाना और एक मेडिकल परीक्षण से गुजरना आवश्यक होता है। अंतिम चयन साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन और पात्रता मानदंडों के अनुपालन के आधार पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-  

UPSC ESE मुख्य परीक्षा की तारीख जारी, जानें लें एग्जाम पैटर्न

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।