1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEE Advanced 2024 की आंसर-की जारी, जानें किस तारीख तक करें ऑब्जेक्शन

JEE Advanced 2024 की आंसर-की जारी, जानें किस तारीख तक करें ऑब्जेक्शन

 Published : Jun 02, 2024 11:08 am IST,  Updated : Jun 02, 2024 11:17 am IST

JEE Advanced 2024 Answer Key: जो उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, उन सभी के लिए एक खबर है। IIT मद्रास की तरफ से आज JEE Advanced 2024 की आंसर-की को जारी कर दिया गया है।

JEE Advanced 2024 की आंसर-की जारी- India TV Hindi
JEE Advanced 2024 की आंसर-की जारी Image Source : PEXELS

JEE Advanced 2024 Answer Key: जिन उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा दी थी, उन सभी के लिए एक शानदार खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने आज यानी 2 जून को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड 2024 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे सभी JEE Advanced 2024 पेपर 1 और 2 आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

जेईई एडवांस्ड 2024 आंसर-की को चेक व डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। जेईई एडवांस्ड 2024 उत्तर कुंजी पेपर 1 और 2 के लिए पीडीएफ के रूप में उपलब्ध कराई गई है। 

JEE Advanced 2024 Answer Key:  ऑब्जेक्शन कब तक कर सकते हैं 

जो अभ्यर्थी आंसर-की से संतुष्ट नहीं होंगे, वे सभी जेईई एडवांस्ड 2024 आंसर की पर आपत्ति उठा सकेंगे। आंसर-की के खिलाफ चैलेंज विंडो 3 जून तक खुली रहेगी यानी उम्मीदवार इस तारीख तक ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं। 

JEE Advanced 2024 Answer Key:  कैसे करें ऑब्जेक्शन 

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं। 
  • इसके बाद “जेईई एडवांस्ड 2024 उत्तर कुंजी – चुनौती” पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें। 
  • इतना करने के बाद वह प्रश्न चुनें जिसके उत्तर को चुनौती दी जानी है। 
  • फिर आपत्ति शुल्क जमा करें और पुष्टि पेज डाउनलोड करें।

उम्मीदवार केवल ऑनलाइन मोड में ही जेईई एडवांस्ड आंसर की को चुनौती दे सकेंगे, ईमेल या किसी अन्य ऑफलाइन मोड के जरिए उठाई गई आपत्तियों को वैध नहीं माना जाएगा। उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड 2024 आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराते समय स्पष्टीकरण देना होगा और सहायक दस्तावेज अटैच करने होंगे।

ये भी पढ़ें- ये हैं देश के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज 

Train मैनेजर की कितनी होती है सैलरी, कैसे बन सकते हैं?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।