1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEE Advanced 2024 के लिए आज खत्म हो रहे आवेदन, जल्द करें अप्लाई; ये रहा डायरेक्ट लिंक

JEE Advanced 2024 के लिए आज खत्म हो रहे आवेदन, जल्द करें अप्लाई; ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : May 07, 2024 01:56 pm IST,  Updated : May 07, 2024 01:56 pm IST

JEE Advanced 2024: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास की तरफ से संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड (जेईई एडवांस्ड 2024) के लिए चल रही पंजीकरण प्रक्रिया को आज यानी 7 मई को बंद कर दिया जाएगा।

आज खत्म हो रहे JEE Advanced 2024 के लिए आवेदन- India TV Hindi
आज खत्म हो रहे JEE Advanced 2024 के लिए आवेदन Image Source : FILE

JEE Advanced 2024: जो कैंडिडेट्स जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन सभी के लिए एक जरूरी खबर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास आज यानी 7 मई 2024 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड (JEE Advanced 2024) के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देगा। जिन इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जल्द से जल्द अप्लाई कर दें।  

JEE Advanced 2024 के लिए कैसे करें अप्लाई 

  • उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। 
  • सबसे पहले उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
  • एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाए तो अकाउंट में लॉगइन करें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अब सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • फिर आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये रहा डायरेक्ट लिंक- jeeadv.nic.in/applicant

JEE Advanced 2024: कितना है आवेदन शुल्क

जेईई एडवांस 2024 के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है।  अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी), महिलाओं (सभी श्रेणियों) से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1,600 रुपये का भुगतान करना होगा। अन्य सभी श्रेणियों के लिए जेईई एडवांस्ड 2024 आवेदन शुल्क 3,200 रुपये है। उम्मीदवारों को जमा करने के बाद अपने जेईई एडवांस 2024 आवेदन पत्र को संपादित करने के लिए कोई सुधार सुविधा नहीं मिलेगी।

JEE Advanced 2024:कब है परीक्षा 

जेईई एडवांस 2024 परीक्षा 26 मई को आयोजित होने वाली है। इसमें दो पेपर शामिल होंगे: पेपर 1 और पेपर 2। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा, जबकि पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। परीक्षा पूरे भारत में 229 परीक्षा केंद्रों और विदेश में तीन अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों, अबू धाबी, दुबई और काठमांडू में आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें- 'जज्बा हो तो ऐसा,' दो साल पहले हादसे में गंवा दिया था अपना एक हाथ, अब ICSE रिजल्ट में 92% लाकर बनी टॉप स्कोरर

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।