JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास की तरफ से संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड 2024 (JEE Advanced 2024) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज शुरू कर दी गई है। एप्लीकेशन प्रोसेस को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि JEE Advanced 2024 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 मई है। इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख तक अप्लाई कर दें। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
ये रहा डायरेक्ट लिंक- https://jeeadv.nic.in/applicant
ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा रविवार 26 मई को आयोजित की जाएगी।
अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देना होगा। उम्मीदवारों को नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या ऑफ़लाइन मोड (एसबीआई विकल्प का उपयोग करके नकद) के माध्यम से पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1600 रुपये आवेदन शुल्क है और अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 3200 रुपये आवेदन शुल्क है। संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- कौन सा है भारत का सबसे छोटा जिला?
संपादक की पसंद