JEE Advanced 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले और इसमें शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए आज यानी 12 मई को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार सबुह 10 बजे से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार 18 मई (14.30 बजे तक)तक एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा का आयोजन 18 मई को होना तय है। नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।
JEE Advanced 2025: कैसे कर सकेंगे एडमिट कार्ड को डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इतना करते ही आपके सामने एक विंडो खुल जाएगी, जहां कैंडिडेट्स को मांगे गए विवरण की डिटेल्स को भरना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड करें।
- एडमिट कार्ड को चेक और डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी एडमिट को डाउनलोड करने के बाद उसपर मौजूद सभी डिटेल्स को एक बार जरूर चेक कर लें।
जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन 18 मई 2025 को किया जाना तय है। इस परीक्षा में दो पेपर होंगे- पेपर 1 और 2। पेपर 1 का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा और पेपर 2 का दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक किया जाएगा। दोनों पेपर में शामिल होना अनिवार्य है। परीक्षा को केवल कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- CBSE Board Result: 10वीं और 12वीं के परिणाम को कहां-कहां कर सकेंगे चेक? जानें