1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEE Main 2024 पेपर 2 की फाइनल आंसर-की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

JEE Main 2024 पेपर 2 की फाइनल आंसर-की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Published : Mar 05, 2024 08:59 am IST,  Updated : Mar 05, 2024 08:59 am IST

JEE Main 2024: जेईई मेन 2024 जनवरी सेशन परीक्षा के पेपर 2 की आंसर-की को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से जारी कर दिया गया है। आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

जेईई मेन पेपर 2 की आंसर-की जारी - India TV Hindi
जेईई मेन पेपर 2 की आंसर-की जारी Image Source : FILE

JEE Main 2024: जेईई मेन 2024 जनवरी सेशन परीक्षा के पेपर 2 में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक खुशखबरी है।  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से जेईई मेन 2024 जनवरी सेशन परीक्षा के पेपर 2ए (बी आर्क) और 2 बी(बी प्लानिंग) की आंसर-की जारी कर दी गई है। आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स या डायरेक्ट लिंक के जरिए आंसर-की को चेक कर सकते हैं। 

कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं  पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर नोटिस बोर्ड में जेईई मेन पेपर 2 आंसर-की लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। 
  • आखिरी में इसे चेक करें और डाउनलोड करें।

Direct Link- https://nta.ac.in/NoticeBoardArchive

बता दें कि जेईई मेन 2024 पेपर 2 की परीक्षा को 24 जनवरी को दूसरी पाली में आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में जो कैंडिडेट्स शामिल हुए थे, वे अपनी पैनी निगाह को ऑफिशियल वेबसाइट पर बनाए रखें।  सेशन 1 बीआर्क, बीप्लानिंग परीक्षाओं के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य पेपर 2 परिणाम 2024 जल्द ही घोषित किया जाएगा। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in 2024 पर जेईई मेन 2024 पेपर 2 परिणाम के लिए लिंक सक्रिय करेगी। 

ये भी पढें- हरियाणा पुलिस कांस्टेबल की एक महीने की सैलरी कितनी होती है, जानें

आखिर कितनी पढ़ी लिखी हैं राधिका मर्चेंट, कहां सी की है पढ़ाई; जानें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।