1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. जल्द जारी होंगे JEE Main 2024 पेपर 2 के परिणाम, यहां पढ़ें नया अपडेट

जल्द जारी होंगे JEE Main 2024 पेपर 2 के परिणाम, यहां पढ़ें नया अपडेट

 Published : Mar 04, 2024 06:54 am IST,  Updated : Mar 04, 2024 06:54 am IST

JEE Main Result 2024: जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से जल्द ही जेईई मेन पेपर 2 के परिणाम को जारी करने की संभावना है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

JEE Main Result 2024: जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी  NTA जल्द ही जेईई मेन पेपर 2 के परिणाम को जारी कर देगा। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि अभी इस बात की आधिकारिक जानकारी नहीं है कि जेईई मेन पेपर 2 के नतीजों को कब जारी किया जाएगा।  

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार NTA की तरफ से नतीजों को जल्द जारी किए जाने की संभावना है। ऐसे में परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को अपने परिणाम को चेक करने के लिए आवेदन संख्या और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल करना होगा। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

नतीजों को कैसे कर सकेंगे चेक व डाउनलोड 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद सेशन 1- पेपर 2 ए और 2बी स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स आवेदन संख्या और जन्मतिथि के साथ लॉगिन करें।
  • इतना करते ही परिणाम आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा। 
  • इसके बाद परिणाम जांचे और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में परिणाम की एक हार्ड कॉपी डाउनलोड कर लें। 

बता दें कि जेईई मेन 2024 पेपर 2 की परीक्षा को 24 जनवरी को दूसरी पाली में आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में जो कैंडिडेट्स शामिल हुए थे, वे अपनी पैनी निगाह को ऑफिशियल वेबसाइट पर बनाए रखें। 

ये भी पढ़ें- आखिर कितने पढ़े-लिखे हैं अनंत अंबानी?

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।